Ranchi-Purulia road:
रांची। रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर चमघाटी के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जिसमें चार एक ही परिवार के हैं। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मरनेवाले सभी कांटाटोली के रहनेवाले हैं। यह हादसा रांची पुरुलिया मार्ग पर अनगड़ा के निकट हुआ।
ट्रक और टेम्पो की हुई टक्करः
बताया जा रहा है कि इस हादसे में ट्रक और टेम्पो की टक्कर के परिणामस्वरूप पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौलाना आजाद कॉलोनी निवासी थे मृतकः
मृतक सभी रांची के मौलाना आजाद कॉलोनी के निवासी थे। ये लोग टेम्पो में सवार होकर झालदा से रांची की ओर आ रहे थे। दुर्घटना में जान गंवाने वालों में गयासुद्दीन, उनकी पत्नी जोरीदान, दादी आयशा, और उनका बेटा अमन शामिल हैं।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस और आपात सेवाएं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
इसे भी पढ़ें
कांटाटोली फ्लाईओवर पर दौड़ने लगी गाड़ियां, CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन








