लातेहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो सगे भाई की मौत, एनएच-39 जाम

2 Min Read

लातेहार, एजेंसियां। लातेहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है।

हादसा महिंद्रा शोरूम के समीप एनएच-39 पर हुआ है। दोनों भाई बाइक पर सवार थे। मृतकों की पहचान युगल प्रसाद (44) व संतोष प्रसाद (42) दोनों (हेसला, लातेहार) के रूप में हुई है।

दोनों भाई करकट स्थित अपने मकान का किराया वसूलने गए थे। किराया लेकर दोनों बाइक से लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।

डाल्टेनगंज से रांची जा रही ट्रक (यूपी 25 सीटी-4283) ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। दोनों भाई की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक दोनों भाई को करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया। युगल प्रसाद का शव दो हिस्सों में बट गया।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और उप चालक फरार हो गये। घटना के सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम और एसडीपीओ अरविंद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

आसपास के लोग और परिजन इस घटना से नाराज होकर उग्र हो गए थे। कई गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं।

परिजनों ने ट्रक चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर एनएच को जाम कर दिया। इस कारण दोनों ओर सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

इसे भी पढ़ें 

सोना पहली बार 65,500 के पार, 70 हजार पर पहुंचने की उम्मीद, चांदी 72,539 रुपए किलो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं