Hool day: सीएम हेमंत ने हूल दिवस पर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि [CM Hemant paid tribute to martyr Sido-Kanhu on Hul Day]

1 Min Read

Hool day:

रांची। संथाल हूल दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद सिद्धो-कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और अन्य वीर शहीदों को नमन किया।

Hool day: संघर्ष और शहादत को किया नमनः

उन्होनें लिखा कि “हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और अन्य वीर शहीदों तथा वीरांगनाओं के संघर्ष और शहादत को शत-शत नमन। आजादी की लड़ाई से पहले संथाल में हूल विद्रोह के हमारे वीरों ने अंग्रेजी हुकूमत और महाजनों के शोषण और अत्याचार के खिलाफ तथा जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए आदिवासी अस्मिता की मशाल जलाई थी। हमारे वीर पुरुखों की यही सीख हमें हमेशा न्याय और स्वाभिमान के लिए प्रेरित करती रहेंगी।”

Hool day: परिवार संग दिल्ली में है मुख्यमंत्रीः

बता दें कि, फिलहाल हेमंत सोरेन दिल्ली में है। दरअसल, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। इसी को लेकर मुख्यमंत्री, परिवार संग दिल्ली में हैं।

इसे भी पढ़ें

Hool Day: भोगनडीह में हूल दिवस कार्यक्रम को मिली अनुमति

Share This Article
Exit mobile version