सदर हॉस्पिटल में होमियोपैथी विंग शुरू

1 Min Read

रांची। राजधानी के दूसरे सबसे बड़े सरकारी सुपरस्पेशियलिटी सदर हॉस्पिटल में व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।

सभी विभागों के अलग विंग का विस्तार किया जा रहा है। ओपीडी से लेकर इनडोर तक डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

इस कड़ी में सदर में होमियोपैथी क्लिनिक की शुरुआत की गई है। यहां पर डॉक्टर भी बैठ रहे है और दवाएं भी दी जा रही हैं।

ओपीडी के टाइम पर कोई भी डॉक्टर से कंसल्टेशन कर सकता है। जल्द ही हॉस्पिटल में सारी जरूरी दवाएं भी उपलब्ध होगी।

इससे मरीजों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलने लगेंगी। साथ ही, दवा के लिए उन्हें बाहर की दौड़ भी नहीं लगानी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें

रांची के चर्चित छोटू हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं