रांची : गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरूवार को रांची पहुंचे। उनके रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनकी अगुवाई के लिए प्रदेश भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहे।
अमित शाह के स्वागत में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी तथा अन्य नेता मौजूद रहे। उनके रांची पहुंचते ही नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत किया।
इधर, गृहमंत्री के आगमन को लेकर पहले से ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। यहां से अमित शाह हजारीबाग चले गये। वे हजारीबाग के मेरु कैंप में बीएसएफ के राइजिंग डे परेड में हिस्सा लेंगे।







