झारखंड अग्निशमन विभाग में होगी होमगार्ड जवानों की भर्ती [Home Guard soldiers will be recruited in Jharkhand Fire Department]

2 Min Read

केंद्र ने दी 147 करोड़ की मंजूरी

रांची। झारखंड अग्निशमन विभाग अब आधुनिक संसाधनों से लैस होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 147 करोड़ रुपये स्वीकृत की हैं। इस राशि का उपयोग नए फायर स्टेशन, ट्रेनिंग सेंटर और अग्निशमन उपकरणों की खरीद में किया जाएगा। साथ ही, जल्द ही होमगार्ड जवानों की भर्ती भी होगी। यह जानकारी डीजी होमगार्ड अनिल पाल्टा ने दी।

11 नए फायर स्टेशन और अत्याधुनिक उपकरण मिलेंगेः

डीजी होमगार्ड ने बताया कि यह फंड 15वें वित्त आयोग के तहत मिला है, जिसे 31 मार्च 2026 से पहले खर्च करना होगा। इस राशि से 11 नए फायर स्टेशन बनाए जाएंगे, एक राज्य स्तरीय ट्रेनिंग सेंटर और एक फायर फाइटिंग कंट्रोल रूम भी स्थापित होगा। इसके अलावा, छोटे और बड़े फायर टेंडर, मोटरसाइकिल फायर टेंडर और हाईड्रोलिक प्लेटफार्म भी खरीदे जाएंगे।

होमगार्ड जवानों की जल्द होगी भर्तीः

अनिल पाल्टा ने कहा कि होमगार्ड जवानों की भर्ती की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही बहाली की जाएगी। इससे अग्निशमन विभाग को और मजबूती मिलेगी।

धनबाद में अग्निशमन विभाग के पास संसाधनों की कमी थी, लेकिन अब इसमें सुधार होगा। हाल ही में धनबाद को फोम टेंडर मिले थे, जो गैस, शॉर्ट सर्किट और तेल से लगी आग को तेजी से बुझाने में सक्षम हैं।

हालांकि, ऊंची इमारतों में आग बुझाने के लिए हाईड्रोलिक प्लेटफार्म की कमी थी, जिसे अब पूरा किया जाएगा। गर्मी शुरू होने से पहले नई व्यवस्थाओं के लागू होने की उम्मीद है, जिससे आग लगने की घटनाओं पर जल्दी काबू पाया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड पुलिस में 4919 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए तैयारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं