Home Guard Corps recruitment:
रांची। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने भर्ती प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी है। ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षक (होमगार्ड) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक किए जा सकेंगे। यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो पहले तकनीकी समस्याओं और नेटवर्क बाधाओं के कारण 15 जून से 30 जून के बीच आवेदन नहीं कर पाए थे। गृह रक्षा चयन समिति ने इस परेशानी को देखते हुए आवेदन प्रक्रिया फिर से खोलने का फैसला लिया है। इससे पहले जिन उम्मीदवारों ने आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं किया था या आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे, उन्हें भी अब एक बार फिर आवेदन करने का अवसर मिलेगा।
Home Guard Corps recruitment: ऑफिशियल वेबसाइट
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के तहत विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत हो रही है। इसलिए, जो भी योग्य उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें क्योंकि अंतिम तिथि 16 जुलाई है। यह भर्ती ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के होमगार्ड पदों के लिए है, जो राज्य में सुरक्षा और सामुदायिक सहायता का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
इसे भी पढ़ें







