रांची : आसन्न लोकसभा चुनाव और होली को लेकर राजधानी रांची में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां स्थगित कर दी गईं हैं।
विधि-व्यवस्था के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। विशेष मामले में जरूरत के अनुसार छुट्टी स्वीकृत की जा सकती है।
रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि आगामी लोकसभा आम निर्वाचन और होली को लेकर विधि-व्यवस्था को देखते हुए सभी तरह के अवकाश अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।
पूर्व से अवकाश स्वीकृत होने की स्थिति में भी अधोहस्ताक्षरी के अनुमति के बिना कोई भी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी अवकाश में प्रस्थान नहीं करेंगे। विशेष परिस्थिति में एसएसपी खुद अवकाश स्वीकृत करेंगे।
इसे भी पढ़ें
टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी जताने पर ममता ने छोटे भाई से तोड़ा संबंध








