रांची में फिर चढ़ा हॉकी फीवर, नेशनल वीमेंस हाकी लीग का हुआ आगाज

2 Min Read

हरियाणा को हरा कर ओड़िशा ने जीता पहला मैच

रांची। राजधानी रांची में आज से एक बार हॉकी का फीवर चढ़ गया है। आज से राजधानी में नेशनल वीमेंस हॉकी लीग की शुरुआत हुई है।

कुल 8 टीमें के लगभग 200 खिलाड़ी आज से नेशनल वीमेंस हॉकी लीग की ट्रॉफी के लिए अपना दम दिखा रही हैं।

रांची के मरांग गोमके एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में हॉकी लीग का पहला मुकाबला ओडिशा और हरियाणा के बीच हुआ। इसमें ओडिशा की टीम ने हरियाणा को 4-1 से हरा दिया।

इस राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग में 30 अप्रैल से 9 मई तक देश की आठ टीमों के लगभग 200 खिलाड़ी अपना जलवा दिखा रहे हैं।

इसमें मेजबान हॉकी झारखंड, हॉकी हरियाणा, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी बंगाल, हॉकी मिजोरम, मणिपुर हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओड़िशा शामिल है।

प्रतिदिन चार मैच खेले जायेंगे। पहला मैच सुबह सात बजे से, दूसरा शाम चार बजे, तीसरा शाम छह बजे से और चौथा मैच रात आठ बजे से खेला जायेगा।

मेजबान झारखंड के सभी मैच रात आठ बजे से होंगे। पहले मैच में झारखंड का सामना मिजोरम से होगा।

इसके बाद एक मई को हॉकी बंगाल से, फिर हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओड़िशा, हॉकी हरियाणा, मणिपुर हॉकी और सातवां मैच नौ मई को हॉकी महाराष्ट्र के साथ होगा।

हर मैच का लाइव प्रसारण फैनकोड ओटीटी पर किया जाएगा। दर्शकों की एंट्री फ्री रहेगी।

इसे भी पढ़ें

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर, इनमें दो महिलाएं भी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं