ऐतिहासिक तपोवन मंदिर का होगा कायाकल्प

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। रांची का ऐतिहासिक तपोवन मंदिर का कायाकल्प होगा। प्राचीन रामभक्त हनुमान तपोवन एवं आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 21 मार्च को करेंगे। करीब 7000 वर्गमीटर क्षेत्र के विकास पर 14.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

डबल लेन का पुल बनेगा

इसके पहले चरण में कडरू साइड वाले पुल को डबल लेन बनाया जाना है। पुल के दोनो ओर हरमू नदी को 100-100 मीटर सीमेंट से ढाल कर ढका जायेगा।

बायी ओर ढकी नदी के उपर के रास्ते को भविष्य मे आगे बढाकर तिवारी बेचर पेट्रोल पंप के पास निकाला जायेगा। इससे मंदर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग मिल जायेगा।

पार्क का सौंदर्यीकरण भी होगा

फिलहाल यह मार्ग मंदिर के बगल और पीछे बनने वाले पार्क तक ही रहेगा। इस मार्ग से लोग पार्क मे आना जाना कर पायेंगे। पार्क में भी फूल पौधे लगाये जायेंगे।

मंदिर परिसर के सामने वर्तमान के मैदान का भी विकास किया जायेगा। मैदान की मिट्टी  को नरम बनाया जायेगा, ताकि बच्चे खेल सकें और झंडाधारी श्रद्धालु सुगमता से आ जा सकें।

निवारणपुर की ओर आनेवाली सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। इस सड़क के किनारे वाली दीवाल पर चित्रकारी की जायेगी।

अंडरग्राउंड केबलिंग की जायेगी

निवारणपुर,  कडरू मार्ग एवं पुल के पास एक एक तोरणद्वार बनेंगे। मंदिर एवं मैदान के उपर से गुजर रहे विभिन्न तारों को अंडरग्राउंड किया जायेगा।

मैदान एवं पार्क मे गजीबो, बेंच एवं पत्थर की कुर्सी लगायी जायेगी। पूजन सामग्री,  पेयजल, जूता स्टैंल और सूचना केंद्र  के लिए  कियोस्क भी बनाया जायेगा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं