ऐतिहासिक मुड़मा जतरा शुरू, बदले गये रूट [Historic Mudma Jatra begins, routes changed]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची आने वाले रखें ध्यान

रांची। मुड़मा में लगनेवाले 2 दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा जतरा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। आज से मुड़मा जतरा शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने रांची के कई रूट को बदल दिया है।

प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी कर एनएच 39 का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। यह मेला इस साल 18 और 19 अक्टूबर को आयोजित हो रहा है।

18 अक्टूर से सुबह 9 बजे से रूट डायवर्टः

रांची जाने वाले मांडर से बुढ़मू ठाकूरगांव होते हुए कांठीटांड़ होते हुए जा सकते हैं। वहीं आनेवाले लोग नगड़ी से बेड़ो टांगरबसली होते हुए मांडर आ सकते हैं। रूट डायवर्ट का मैप जारी कर दिया गया है।

वहीं मेला में निगरानी को लेकर 9 वॉच टावर सहित 15 सीसीटीवी लगाया गया है। सुरक्षा को लेकर लगभग 500 की संख्या में पुलिस बल तैनात है।

इसे भी पढ़ें

ऐतिहासिक दो दिनी मुड़मा मेला शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं