दुर्गा सोरेन की मौत पर उठाए सवाल
रांची। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा झारखंड दौरे पर हैं। उन्हें झारखंड विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी बनाया गया है।
हिमंता बिस्वा सरमा एक दिन के झारखंड दौरे पर हैं। वह यहां आदिवासी सीटों पर बीजेपी की हार की समीक्षा कर रहे हैं।
इस क्रम में उन्होंने राज्य के सभी आदिवासी प्रत्याशियों के घर जाकर मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने समीर उरांव, सीता सोरेन, सुदर्शन भगत से मुलाकात की।
उन्होंने राज्यसभा सांसद समीर उरांव के घर पर जाकर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात की है।
दुर्गा सोरेन की मौत के बाद क्यों नहीं हुआ पोस्टमॉर्टम
हिमंता ने कहा मैं झारखंड के लोगों को पहले से नहीं जानता हूं। मैं नेताओं के घर से जाकर मुलाकात कर रहा हूं।
सीता सोरेन जी से मेरी बात हुई है। मैं दुमका में चुनाव सभा में गया था। थोड़ी समय के लिए उनसे चर्चा हुई थी कि जब दुर्गा सोरेन जी का निधन हुआ तो पोस्टमॉर्टम क्यों नहीं हुआ।
मैंने इस मामले में जानने की कोशिश की है। मेरे मन में सवाल है कि घर का बड़ा बेटा है, उनके निधन के बाद उनका पोस्टमार्टम क्यों नहीं हुआ।
किसने पोस्टमॉर्टम होने नहीं दिया। सीता जी के पिता गुवाहाटी रिफाइनरी में काम करते थे तो वो गुवाहाटी को जानती हैं।
दोनों बेटियां भी पिता के नाम पर सामाजिक संस्था चलाती हैं। चुनाव हारने के बाद मन में दुख होता है। दोनों बेटियां अच्छा काम कर रही हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या दोनों बेटियों को विधानसभा चुनाव मे मौका मिलेगा। मैं अभी सिर्फ आशीर्वाद दे सकता हूं कि वो अच्छा काम करें।
आदिवासियों को भ्रमित किया गया
समीर उरांव से मुलाकात के बाद हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा, हमारी राजनीतिक चर्चा हुई। वह बड़े नेता है।
हम सभी मिलकर एक साथ काम करेंगे। राज्य में भाजपा की सरकार है। कैसे चुनाव से पहले आदिवासियों को भ्रमित किया गया है।
हेमंत के जेल से बाहर निकलने के सवाल पर उन्होंने कहा, हर दिन कोई जेल जाता है। कोई बेल पर आता है। झारखंड में भ्रष्टाचार है।
अगर नियमित रूप से सब ठीक हो, रेप ना हो, हत्या ना हो, पेपर लीक ना हो तब तो बढ़िया है।
जब तक यह चलता रहेगा भाजपा की साजिश की जरूरत क्या है। भाजपा के पक्ष में लोगों ने वोट देकर साबित किया कि वह मौजूदा सरकार से खुश नहीं है।
झारखंड में मुद्दे क्या है
झारखंड के मुद्दे पर चुनाव सह प्रभारी ने कहा, घुसपैठ रोकना, लव जिहाद रोकना, आदिवासी बेटियों पर गलत तरीके से शादी ना हो, मुख्य मुद्दा तो बेरोजगारी है, झारखंड का विकास मुद्दा है, घुसपैठ मुद्दा है, भ्रष्टाचार अहम मुद्दा है। सामाजिक और सरकारी मुद्दे हैं। उन्हें भी घोषणा पत्र में लाया जायेगा।
आदिवासी इलाके में मजबूत है भाजपा
ट्राइबल इलाके में भाजपा की स्थिति पर सवाल के जवाब हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारी स्थिति ट्राइबल इलाके में अच्छी है।
सीएम के इलाके में भी हमें लीड मिली है। आपने एक सीएम को उनके क्षेत्र में हरा दिया।
एक दिन के दौरे पर आये हैं हिमंता
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एक दिन के दौरे पर नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। यहां के राजनीतिक हालात, नेताओं के मन की बात समझने में लगे हैं।
पार्टी की रणनीति इस बैठक के बाद निकले निष्कर्ष के आधार पर होगी। बताते चलें कि विधानसभा चुनाव के लिए शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा को जिम्मेदारी दी गई है।
इसे भी पढ़ें
सीता सोरेन के आवास पर क्यों पहुंचे हिमंता बिस्वा, क्या है मामला
