Car driver attacks police
रांची। रांची में मंगलवार सुबह-सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, एक कार चालक ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। जिससे मौके पर अफरा-तफरा मच गई।
क्या है मामला?
जानकारी के मुाताबिक, रांची के कटहल मोड़ के समीप जब पुलिस ने तेज रफ्तार कार को रुकने को कहा, तब कार चालक ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। वहीं, पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग कर दी। जिसमें कार सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर, इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।
आपराधिक प्रवृति का है युवक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, युवक पहले से कई अपराधों में संलिप्त रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

















