रांची, एजेंसियां। करमटोली चौक के पास शनिवार देर रात सड़क दुघर्टना में दो युवकों की मौत हो गई थी। इन दोनो की मौत पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है।
बता दें कि इस दुर्घटना में थार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है।
झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची (डालसा) को आदेश दिया कि वह तत्काल मृतक के परिवार से मिलकर आवश्यक सहायता प्रदान करें।
इस निर्देश के आलोक में डालसा अध्यक्ष न्याययुक्त दिवाकर पांडे ने डाला सचिव को आदेश दिया कि अविलंब एक टीम गठित कर पीड़ित परिवार को विधिक सहायता उपलब्ध कराएं।
इस पर एक टीम बनी। जिसमें डालसा सचिव राकेश रंजन, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल राजेश कुमार सिन्हा और पीएनवी अनिता देवी हैं।
टीम ने मृतक के परिवार से रिम्स में मुलाकात की और उन्हें दी जानेवाली विधिक सहायता, सरकारी योजनाओं और मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (एमएसीटी) के तहत केस दाखिल करने के लिए विधिक सहायता के बारे में भी बताया।
पीएलवी अनिता देवी ने पोस्टमार्टम के लिए भी परिजनों की सहायता की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जल्द कराने के लिए डालसा सचिव ने रिम्स अधीक्षक से बात की।
साथ ही लालपुर थाना प्रभारी से बात कर मामले में एफआईआर दर्ज कराई। पीड़ित के आग्रह पर तत्काल विधिक सहायता प्रदान करते के लिए पैनल अधिवक्ता बिनोद सिंह को नामित किया गया।
वहीं, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण में मुकदमा दाखिल करने के लिए विधिक सहायता प्रदान की गई, जिससे कि पीड़ित को यथाशीघ्र मुआवजा प्रदान किया जा सके।
साथ ही डालसा ने जिला प्रशासन को आपदा राशि के तहत मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा।
इसे भी पढ़ें
नेतन्याहू बोले-सारे बंधकों की रिहाई के बिना सीज फायर पर बात नहीं









