रांची। दुमका में स्पेन की महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है।
कोर्ट ने मामले में राज्य के मुख्य सचिव, DGP, गृह सचिव और दुमका एसपी से जवाब तलब किया है। गुरुवार तक सभी को जवाब देने का निर्देश दिया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई 7 मार्च को होगी।
बताते चलें कि हाईकोर्ट ने मीडिया में आई खबरों के आधार पर संज्ञान लिया है। पिछले शुक्रवार को दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में बाइक टूर पर निकली एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने अबतक 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पीडि़त महिला ने दी घटना की जानकारी
विदेशी महिला ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि सात लोगों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद हेलमेट एवं पत्थर से कई बार हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया है।
साथ ही छिनतई भी की है। पीड़ित विदेशी दंपति का इलाज मेडिकल बोर्ड की निगरानी में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में चल रहा है।
डीआईजी संजीव कुमार, डीसी आंजनेयुलु दोड्डे, एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।
पुलिस ने जब सरैयाहाट से एम्बुलेंस से दंपति को दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाना चाहा, तो दंपति ने मना कर दिया और अपनी बाइक से ही अस्पताल पहुंचे।
बताते चलें कि यह दपंति बाइक से वर्ल्ड टूर पर निकला हुआ है।
इसे भी पढ़ें








