बांग्लादेशी घुसपैठ पर हाईकोर्ट सख्त, 6 जिलों के डीसी को दी चेतावनी [High Court strict on Bangladeshi infiltration, warns DC of 6 districts]

1 Min Read

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संथाल परगना के 6 जिलों के डीसी को कड़ी चेतावनी दी है।

कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में सख्त टिप्पणी की और कहा कि यदि इन जिलों में एक भी बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला सामने आया, तो 6 जिलों के डीसी के खिलाफ अवमानना केस चलाया जाएगा।

संथाल परगना के जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने झारखंड और केंद्र सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

कोर्ट ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ की लगातार रिपोर्टों के बावजूद दोनों सरकारें ठोस कार्रवाई नहीं कर रही हैं।

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अपना पक्ष रखने के लिए और समय की मांग की। जिस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 12 सितंबर निर्धारित की।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेशी घुसपैठ से धर्मांतरण को बढ़ावा !

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं