बड़ा तालाब की दुर्दशा पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी सरकार और नगर निगम से पूछा ये सवाल [High Court asked questions to the government and municipal corporation on the plight of Bada Talab]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के प्रदूषित हो रहे बड़ा तालाब की समस्या आज शहर की समस्या बन गई है। कई दिनों से यहां का प्रदूषित पानी लोगों के लिए समस्या बना हुआ है।

अब एक बार फिर झारखंड हाईकोर्ट का ध्यान इस ओर गया है। कोर्ट ने इसको लेकर सख्त टिप्पणी की है। न सिर्फ टिप्पणी की है, बल्कि राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम के साथ झारखंड सरकार से पूछा कि बड़ा तालाब और हरमू नदी के सौन्दर्यीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिये, उसका परिणाम क्या निकला है।

जब करोड़ों राशि खर्च की जा रही तब फिर इसकी सफाई ढंग से क्यों नहीं हो पा रही है।

पानी सड़ क्यों रहा है

हाईकोर्ट ने नगर निगम और राज्य सरकार से सवाल किया कि बड़ा तालाब का पानी सड़ क्यों रहा है। पानी से दुर्गंध आ रही है, उसका असर इसके आसपास रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है।

उनका जीना मुहाल तो है ही उनके स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

इन्होंने दायर की है याचिका

बता दें कि बड़ा तालाब की दुर्दशा को लेकर झारखंड सिविल सोसाइटी और रोहित राय की ओर से एक याचिका दाखिल की गई है।

उसी पर हाईकोर्ट में यह सुनवाई हुई जिसमें कोर्ट ने नगर निगम और राज्य सरकार से मौखिक सवाल पूछा है।

सुनवाई के दौरान झारखंड सिविल सोसाइटी की ओर से अधिवक्ता खुशबू कटारुका ने कोर्ट को बताया कि रांची के बड़ा तालाब का पानी बदबूदार हो चुका है।

नाली का पानी अभी भी इसमें गिर रहा है। इससे लोगों की स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें 

बड़ा तालाब जाकर सांसद दीपक प्रकाश ने किया प्रदर्शन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं