रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट नाराज, ट्रैफिक एसपी तलब

1 Min Read

रांची। झारखंड हाईकोर्ट रांची के ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नाराज है। कोर्ट में इस मामले को लेकर मंगलवार को सुनवाई हुई।

इसमें कोर्ट ने अधिकारियों से कई सवाल पूछे। दिन भर शहर में जाम की समस्या क्यों बनी रहती है ? 

लगातार ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबित क्यों नहीं किया जाता है ? 

आम लोगों को समय-समय पर इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाए। इस पर रांची नगर निगम की ओर से बताया गया कि पहले की तुलना में ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हुए हैं।

यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है।

प्रार्थी राहुल कुमार ने राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित, स्ट्रीट लाइट, सड़क मरम्मत, सड़क के किनारे दुकान लगाने के बाद जो ट्रैफिक जाम हो जाती है, उससे निजात दिलाने को लेकर जनहित याचिका दायर की है।

इसे भी पढ़ें

गढ़वा कलेक्ट्रेट में लगी आग, लाखों का नुकसान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं