High Court action on cold wave: ठंड को लेकर हाईकोर्ट सख्त, खुले में सो रहे लोगों पर सरकार से मांगा जवाब, हेल्पलाइन नंबर जारी

1 Min Read

High Court action on cold wave:

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने ठंड में खुले रात गुजार रहे लोगों पर गंभीर चिंता जताई है। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और नगर निगम से जवाब मांगा है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह निर्धारित की है। अदालत ने पूछा है कि ठंड लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद आश्रयगृहों में लोगों को क्यों नहीं रखा जा रहा है। चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था क्यों नहीं की गई है।

जिला प्रशासन आया हरकत मेः

इधर, हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद जिला प्रशासन और निगम प्रशासन हरकत में आ गया। खुले में सो रहे लोगों को उठाकर आश्रयगृह पहुंचाया गया। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की कि सड़क पर कोई व्यक्ति ठंड में रात गुजारते नजर आए तो निगम के हेल्पलाइन नंबर 18005701235 पर सूचना दें।

डीसी ने दिया अलाव जलाने का निर्देशः

इधर, डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कड़ाके की ठंड से राहत के लिए सभी प्रखंडों में आवश्यक स्थानों पर अलाव जलाते रहने का निर्देश दिया।

Share This Article