पीएम मोदी के दौरे को लेकर हाई अलर्ट, SPG की टीम पहुंची रांची [High alert regarding PM Modi’s visit, SPG team reached Ranchi]

1 Min Read

रोड शो के दौरान रहेगी कड़ी सुरक्षा

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर रांची हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को एसपीजी की टीम रांची पहुंच गई है। प्रधानमंत्री 10 नवंबर को झारखंड दौरे पर आएंगे। यहां राजधानी रांची में वह रोड शो करेंगे। मोदी का रोड शो कार्यक्रम ओटीसी ग्राउंड से रातू रोड चौक तक होगा।

रांची पुलिस भी जुटी सुरक्षा तैयारियों में

दूसरी ओर, रांची पुलिस भी मोदी के आगमन और रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटी है। ढाई किलोमीटर तक होने वाले इस रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक ना हो, इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं।

रांची डीआईजी, एसएसपी, सिटी डीएसपी, कोतवाली डीएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

10 नवंबर को आएंगे PM मोदी, रांची में करेंगे रोड शो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं