बीमार संसाद कालीचरण से रिम्स मिलने पहुंचे हेमत सोरेन [Hemant Soren reached RIMS to meet ailing MP Kalicharan]

1 Min Read

रांची। आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इलाजरत चतरा सांसद कालीचरण सिंह का हाल जानने के लिए रिम्स पहुंचे। उन्होंने कालीचरण सिंह व चिकित्सकों से उनकी तबियत के संबंध में बात चित की।

सीएम ने शीघ्र ठीक होने की कामना की। कालीचरण सिंह ने भी सीएम को बताया कि अब वह ठीक हैं। बता दे रविवार को सांसद कालीचरण सिंह को हार्ट अटैक आया।

उसके के बाद उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। हार्ट में करीब 90 प्रतिशत ब्लाकेज था।

डाक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू कर स्टंट लगा दिया है। अब उनकी हालत बेहतर है। जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें

सीएम हेमंत ने मोरहाबादी में किया रावण दहन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं