रांची। ईडी की ओर से सीएम हेमंत सोरेन को लैंड स्कैम मामले में पूछताछ के लिए पांच नोटिस भेज चुका है। पांचवां नोटिस के मुताबिक सीएम को कल ईडी ऑफिस जाना है। पर सीएम कल भी ईडी ऑफिस नहीं जाएंगे।
इधर ईडी की नोटिस के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन हाईकोर्ट में अर्जी लगा चुके हैं। इस पर जल्द सुनवाई हो, इसे लेकर आज वे हाईकोर्ट से गुहार लगाने वाले हैं। सीएम की ओर से हाईकोर्ट में दी गयी अर्जी में ईडी के नोटिस को रद्द करने का आग्रह किया है।
सीएम को ईडी की ओर से भेजे गए पांचवें नोटिस के मुताबिक कल हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होना है। बताया जा रहा है कि सीएम कल ईडी ऑफिस नहीं जाएंगे। पलामू में होने वाले कार्यक्रम में वे शिरकत करेंगे।
वहीं पांच अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक होने वाली है। सीएम इसमें भी शामिल होंगे। सीएम सचिवालय सूत्रों के मुताबिक न केवल पांचवें नोटिस, बल्कि जब तक हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो जाती तब तक सीएम ईडी ऑफिस नहीं जाएंगे।







