चाचा के अंतिम संस्कार शामिल नहीं हो सकेंगे हेमंत, कोर्ट ने नहीं दी अंतरिम बेल

1 Min Read

रांची। जमीन घोटाला मामले में होटवार जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकेंगे।

उन्हें कोर्ट ने इसकी इजाजत नहीं दी। हेमंत सोरेन ने PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट से 13 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी थी।

कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद खारिज कर दी। बता दें कि शनिवार को ही चाचा के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 13 दिनों की अंतरिम जमानत की याचिका कोर्ट में दाखिल की थी।

याचिका में उन्होंने कोर्ट से यह आग्रह किया है कि उन्हें अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाए।

लेकिन कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका को खारिज कर दिया। बता दें कि शनिवार की सुबह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के बड़े भाई राजा राम सोरेन का निधन हो गया है।

राजा राम सोरेन लम्बे समय से बीमारियों ले जूझ रहे थे।

इसे भी पढ़ें

मई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक और 8 दिन शेयर बाजार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं