हेमंत चौथी बार सदन में लाएंगे विश्वास प्रस्ताव, बहुमत के लिए चाहिए 38 मत, सरकार के पास 46 का आंकड़ा [Hemant will bring confidence motion in the House for the fourth time, 38 votes are needed for majority, the government has the figure of 46]

1 Min Read

आज ही होगा कैबिनेट का विस्तार

रांची। झारखंड के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन में आज चौथी बार विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।

इससे पहले उन्होंने सितंबर 2010 और जुलाई 2013 में बतौर उपमुख्यमंत्री सदन में विश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसमें सोरेन ने बहुमत हासिल की थी।

इसके बाद उन्होंने सितंबर 2022 में बतौर सीएम रहते सदन में विश्वास प्रस्ताव लाकर बहुमत साबित की थी।

विधानसभा का विशेष सत्र दिन के 11 बजे शुरू होगा। हेमंत सोरेन को विश्वास मत हासिल करने के लिए 38 मत की जरूरत है।

हालांकि उनके पास अभी 46 का आंकड़ा है। सरकार को पूरा भरोसा है कि वह आसानी से शक्ति परीक्षण में विजयी होगी।

3 विधायकों पर रहेगी नजर

इस शक्ति परीक्षण के दौरान सदन में तीन विधायकों पर विशेष निगाह रहेगी। इसमें भाजपा विधायक जेपी पटेल, झामुमो से निष्कासित लोबिन हेंब्रम और निलंबित चमरा लिंडा शामिल हैं। विश्वास मत के दौरान ये किधर वोट करते हैं, यह देखना होगा।

इसे भी पढ़ें

विश्वास मत के तुरंत बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं