जेल से निकलते ही हेमंत का होगा जोरदार स्वागत, गाजे बाजे के साथ निकलेगा जुलूस [Hemant will be given a warm welcome as soon as he comes out of jail, a procession will take place with musical instruments]

1 Min Read

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने लैंड स्कैम केस में आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को बेल दे दी।

हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है। चारो तरफ हर्ष का माहौल है।

कांग्रेस भी इस रिहाई को लेकर खुश है और कांग्रेस भवन में मिठाई बांटे जाने की तैयारी चल रही है।

वहीं, अभी तो फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। पर अंदर ही अंदर हेंमंत के जोरदार स्वागत की तैयारी चल रही है।

जानकारी के अनुसार होटवार जेल से गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला जायेगा। पार्टी पदाधिकारी के अनुसार कोर्ट का रिलीज ऑर्डर जेल जाने के बाद ही पार्टी अपनी तैयारी में जुटेगी।

केंद्रीय समिति के द्वारा पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को यह सूचना दे दी गयी है कि अगर आज जेल से रिहाई होती है, तो भव्य जुलूस की शक्ल में उन्हें होटवार जेल से कांके रोड स्थित निवास स्थान लाया जायेगा।

इसे भी पढ़ें

50-50 हजार के दो बेल बांड भरकर जेल से निकलेंगे हेमंत, ऑर्डर कॉपी अपलोड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं