राजीव अरूण एक्का पर हेमंत सोरेन का भरोसा कायम

IDTV Indradhanush
3 Min Read

रांची। आइएएस राजीव अरूण एक्का पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भरोसा कायम है। हेमंत सोरेन ने एक बार फिर से आईएएस अधिकारी राजीव अरूण एक्का पर विश्वास जताया है। वह एक्का को अपना प्रधान सचिव बनाकर ले आये हैं।

राजीव अरूण एक्का इससे पहले भी सीएम हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव रह चुके हैं। पिछली बार जब राजीव अरूण एक्का अपने एक मित्र के दफ्तर में बैठे थे, जिसकी तस्वीर सार्वजनिक होने पर सीएम के प्रधान सचिव पद से हटा दिया गया था।

दरअसल, बीते गुरुवार की देर रात झारखंड में एक फिर से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। आईएएस राजीव अरूण एक्का को एक बार फिर से मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित राजीव अरूण एक्का को राजस्व पर्षद का सदस्य भी बनाया गया है। इसके अलावा राजीव अरूण एक्का को अपने कार्य के साथ कल्याण विभाग के एसीएस का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे पहले भी कल्याण विभाग के प्रभार में थे।

ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को स्वास्थ्य सचिव बनाया गया है। जबकि मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल को कैबिनेट सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। दांदेल इससे पहले सीएम की प्वंरधान सचिव थीं।

दना दादेल अपने कार्यों के साथ महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रधान सचिव का भी दायित्व संभालेंगी। झारखंड भवन नई दिल्ली के प्रधान स्थानिक आयुक्त मस्त राम मीणा को योजना एवं विकास विभाग का सचिव बनाया गया है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन को राजस्व विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं श्रम विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव पद पर नियुक्त और पदस्थापित किया गया है।

जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार को अपने कार्यों के साथ सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना,जमशेदपुर के प्रशासक पद की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक के श्रीनिवासन को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन का स्थानिक आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया। वे अपने कार्यों के साथ निदेशक श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

जबकि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव कृपानंद झा को परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा वे अपने कार्यों के साथ परिवहन आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार भी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

जानिये, ED ने DGP  से क्यों मांगी सुरक्षा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं