हर स्थिति से निपटने के लिए हेमंत सोरेन का प्लान B और C तैयार

2 Min Read

रांची। जमीन घोटाले मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ शुरू हो गई है। ईडी के सवालों का सामना कर रहे हेमंत सोरेन किसी भी विपरीत परिस्थिति के लिे पहले से ही पूरी तैयारी कर रखी है।

ईडी के 7 अधिकारी दोपहर सवा एक बजे दोपहर सीएम हाउस पहुंचे। गेट पर उनकी तलाशी हुई, फिर वे अंदर जा सके। टीम में रांची और दिल्ली के अधिकारी हैं। बता दें कि इससे पहले 20 जनवरी को ईडी ने साढ़े सात घंटे पूछताछ की थी।

ईडी की पूछताछ को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात हैं। साथ ही ईडी कार्यालय, राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के आसपास धारा 144 लगाया गया है।

इधर, पूछताछ के दौरान झामुमो के सारे विधायक मुख्यमंत्री आवास में मौजूद हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार भी हैं। हेंमंत सोरेन ने बीते मंगलवार को सत्तपाक्ष के तमाम विधायकों संग बैठक की।

जानकारी के मुताबिक बैठक में हेमंत सोरेन ने विधायकों से दो कागजों पर साइन करवाया है। एक में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और दूसरे में विधायक चंपई सोरेन का नाम है। अगर सीएम की गिरफ्तारी होती है, तो कल्पना को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी है।

यदि किसी कारणवश स पर सहमति नहीं बन पाई, तो चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बना दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को राहत बरकरार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं