क्लास रूम से हटायी गई हेमंत सोरेन की तस्वीर, नाराज छात्रा ने लिखा पत्र-हेमंत हैं तो हिम्मत है

3 Min Read

रांची। झारखंड के एक स्कूल के क्लास रूम से हेमंत सोरेन की तस्वीर हटा दी गई है। इससे नाराज स्कूल की एक छात्रा ने हेमंत सोरेन के नाम पत्र लिखकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है।

उसने अपने पत्र में कहा है कि मैं आंसू नहीं बहाउंगी, क्योंकि हमने रोना बंद कर दिया है। दरअसल, अपनी गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने विधानसभा के विशेष सत्र में काफी भावपूर्ण भाषण दिया था।

उन्होंने कहा था कि ‘मैं आंसू नहीं बहाऊंगा। समय के लिए बचा कर रखूंगा। इधर, पलामू के एक सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कहा कि अब हमने भी रोना बंद कर दिया है।

उसने हेमंत सोरेन को एक चिट्ठी भी लिखी है, जिसमें छात्रा ने बताया कि उनके सीएम रहने से कई बहन-बेटियों को पढ़ने-लिखने की हिम्मत मिली थी।

उस छात्रा ने यह चिट्ठी तब लिखी, जब शनिवार को स्कूल से पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर को क्लास रुम से हटाया जा रहा था।

पलामू जिले में सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस में 7वीं क्लास की छात्रा मनीषा पांडेय ने हेमंत सोरेन के नाम चिट्ठी में लिखी है।

उसने अपने पत्र में कहा है कि हमारे प्यारे हेमंत अंकल, अभी आपकी ओर से बनाए गए स्कूल स्कूल ऑफ एक्सिलेंस जिला स्कूल मेदिनीनगर में दाखिल लेकर पढाई कर रही हूं।

इससे पहले मोहल्ले के निजी स्कूल से निकलकर यहां तक आने का मेरा सफर किसी सपने के साकार होने से कम नहीं था। इस स्कूल में आकर हम काफी खुश है।

आज मेरे स्कूल से आपका फोटो हटाया जा रहा था, यह देखकर हमें तकलीफ हुई और यह पत्र लिखने से अपने आपको रोक नहीं पाई। हमें क्लास के दौरान यह पता चला कि झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में आपका नाम याद करवाया गया था।

यह पढ़ते हुए आपका नाम जीवन का हिस्सा बन गया। आप हमारे जैसे अनेक बेटियों के लिए उम्मीद की किरण है। हमने एक दीदी को बीच में पढ़ाई छोड़ते देखा था।

आपके रहने से एक हिम्मत, ताकत मिली थी कि अब कोई बहन बेटिया पढ़ाई लिखाई नहीं छोड़ेंगी। हेमंत अंकल अब हमने भी रोना बंद कर दिया है और पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दे रही हूं।

अब अपने स्कूल में आपका फोटो देखना चाहती हूं।’ आपकी लाडली बेटी, मनीषा पांडे। झारखंड में इस मासूम का पत्र तेजी से वायरल हो रहा है।

एक ओर तो मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हेमंत सोरेन सरकार पार्ट-2 होने का दावा कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर हेमंत सोरेन की तस्वीर अब स्कूल और कार्यालयों से हटनी शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस ने हमेशा से आदिवासी समाज को छला : अर्जुन मुंडा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं