सीएम का बड़ा फैन है हेमंत सोरेन का हमशक्ल मुन्ना लोहरा [Hemant Soren’s lookalike Munna Lohra is a big fan of CM]

2 Min Read

मुलाकात होने पर हैरान रह गये हेमंत

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हमशक्ल मुन्ना लोहरा की आखिरकार मुख्यमंत्री से मुलाकात हो ही गई।

मुलाकात होने पर अपने हमशक्ल को देख हेमंत सोरेन भी हैरान रह गये। मुन्ना लोहरा हेमंत सोरेन का बड़ा फैन है और वह एक बार सीएम हेमंत से मिलना चाहता था।

मुन्ना ने ईश्वर को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री से मिलकर मुन्ना लोहरा ने कहा कि ईश्वर की कृपा है कि मैं आपके जैसा दिखता हूं। मुख्यमंत्री से उन्होंने कहा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं और आपको अपना आदर्श मानता हूं।

मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे आपसे मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है। आपसे मिलना भी मेरे लिए सपने पूरा होने जैसा है।

मौके पर मुख्यमंत्री को रंगमंच कर्मी मुन्ना लोहरा ने झारखंड के रंगमंच से जुड़े कलाकारों की समस्याओं से अवगत कराया।

रंगमंच के कलाकारों के लिए सरकार बनाएगी पॉलिसी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुन्ना से कहा कि मैंने रंगमंच के कलाकारों को बहुत करीब से देखा है तथा उनकी समस्याओं से अवगत भी हूं। झारखंड के कलाकारों को एक बेहतर प्लेटफार्म दिला सकूं इसके लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के कलाकारों एवं खिलाड़ियों में काफी क्षमताएं हैं। कई मौकों पर हमारे कलाकार और खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है।

झारखंड के रंगमंच से जुड़े कलाकार भी आगे चलकर सम्मान पूर्वक जीवन जी सके इसके लिए राज्य सरकार बेहतर पॉलिसी बनाएगी।

इसे भी पढ़ें

CM हेमंत का मास्टर स्ट्रोक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं