बजट सत्र में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट में दायर की है याचिका
रांची। झारखंड हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई हो गई है। कोर्ट ने हेमंत सोरेन के बजट सत्र शामिल होने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।
हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी है। बता दें कि पीएमएलए कोर्ट ने इससे पहले हेमंत सोरेन की बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति देने से संबंधित याचिका खारिज कर दी थी।
इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस पर 23 फरवरी को सुनवाई हुई थी। पर उस दिन ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग कर ली थी।
इसके बाद सुनवाई की अगली तारीख 26 फरवरी तय हुई थी। सोमवार को मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। फिलहाल कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।
इसे भी पढ़ें








