हेमंत सोरेन अकेले लेंगे शपथ, मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में [ Hemant Soren will take oath alone, cabinet expansion will happen later ]

3 Min Read

दिल्ली में नहीं सुलझा मंत्रिमंडल का पेंच

रांची। JMM नेता हेमंत सोरेन 28 नवंबर को अकेले रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायकों की शपथ के बाद मंत्रिमंडल की शपथ होगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के अनुसार मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में होगा। दरअसल, माले ने अब तक सरकार में शामिल होने पर फैसला नहीं लिया है।

इसके लिए 29 नवंबर को बैठक बुलाई है। यह भी हेमंत के अकेले शपथ लेने का कारण माना जा रहा है।

दिल्ली में क्यों नहीं बनी बात?

हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सोमवार रात दिल्ली गए थे। मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी।

बताया जा रहा है कि सोरेन कांग्रेस कोटे के मंत्रियों और विभाग पर बात करने गए हैं। इसके बाद खबर आई कि हेमंत सोरेन अकेले सीएम पद की शपथ लेंगे।

ऐसे में राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। इसमें कहा रहा है कि दिल्ली में मंत्रिमंडल का पेंच नहीं सुलझ सका है।

शपथ में I.N.D.I.A. की दिखेगी ताकतः

महाराष्ट्र में कांग्रेस की करारी हार के बाद I.N.D.I.A. गठबंधन को झारखंड ने ही ऑक्सीजन दिया है। ऐसे में गठबंधन अपनी ताकत दिखाने के लिए रांची में एकजुट होगा।

बताया जा रहा है कि झारखंड की नई सरकार की शपथ में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया का आना तय है।

वहीं, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, राजद नेता लालू यादव और तेजस्वी यादव के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।

शाम तक कंफर्म हो सकता है। सभी नेता कल यानी गुरुवार को दिन में आएंगे और शाम 4 बजे शपथ के बाद लौट जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन ने दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं, कहा- संविधान हमारा आधार है [Hemant Soren wished Constitution Day, said- Constitution is our base]

Share This Article
Exit mobile version