हेमंत सोरेन कल भोगनाडीह से करेंगे उलगुलान की शुरुआत [Hemant Soren will start Ulgulan from Bhognadih tomorrow]

2 Min Read

सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे

रांची। हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ गये हैं और कल 30 जून को हूल दिवस है। वह कल भोगनाडीह जायेंगे।

वहां से उलगुलान की शुरुआत करेंगे। झामुमो के साथ-साथ इंडिया गठबंधन को भी राज्य में नेतृत्व देते हुए हेमंत आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

कल्पना और सीएम चंपाई भी रहेंगे साथ

झामुमो के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक जेल से बाहर आने के बाद ही हेमंत ने अपना तेवर दिखा दिये हैं।

हूल दिवस के दिन भोगनाडीह में भाजपा के खिलाफ वह उलगुलान शुरू करने जा रहे हैं। हेमंत हर पंचायत में जायेंगे।

गांव में जायेंगे। लोगों के प्रति आभार जतायेंगे। कल्पना और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी उनके कंधा से कंधा मिला कर साथ रहेंगे। अब झामुमो की पूरी रणनीति हेमंत तय करेंगे और विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हेमंत

इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर में झारखंड विधानसभा के चुनाव होने हैं। 4 माह बाद कभी भी चुनाव हो सकते हैं। झामुमो को फिर से मजबूत नेतृत्व मिल गया है।

कल्पना सोरेन पहले से ही संगठन को धार देने जुटी हैं। अब हेमंत सोरेन खुद ही बाहर आ गये हैं, तो वह पूरे इंडी गठबंधन को राज्य में नेतृत्व देंगे।

वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी इंडी गठबंधन के साथ रणनीति बनाने में भी शामिल रहेंगे। खबर है कि वह शीघ्र ही दिल्ली जायेंगे और इंडी गठबंधन के नेताओं से मिलेंगे।

चुनाव आयोग को झामुमो का चैलेंज

इधर, झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने तो चुनाव आयोग को चुनौती देते हुए कहा है कि हेमंत अब बाहर आ गये हैं।

चुनाव आयोग जब चाहे झारखंड में विधानसभा चुनाव करा लें। भाजपा को सिंगल डिजिट पर रोक देंगे।

इसे भी पढ़ें

जेल से निकल कर बोले हेमंत-झूठा केस गढ़कर मुझे 5 महीने जेल में रखा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं