हेमंत सोरेन ने सपत्नीक किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन

1 Min Read

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों ओडिशा के दौरे पर हैं। अपने ओडिशा दौरे के दूसरे दिन उन्होंने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचने पर मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से उन्हें भगवान जगन्नाथ का पूजन करवाया। यहां उन्होंने राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ सबको सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

इसके पहले उन्होंने कलिंगा इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कहा कि यहां देश भर के हजारों गरीब और वंचित समाज के बच्चों को पढ़ाया और उनका भविष्य संवारा जाता है। आप बच्चों की तरह हमने भी गरीबी, तकलीफ और भूख देखी है। कमजोर और वंचित समाज से आने वाले बच्चों को आगे बढ़ने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।इसी दिन उन्होंने लिंगराज मंदिर के भी दर्शन किए।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं