रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है। इसके लिए हेमंत सोरेन ने पीएमएलए की विशेष अदालत में आवेदन दिया है। उनके आवेदन पर 21 फरवरी को सुनवाई होगी।
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 2 मार्च तक प्रस्तावित है। 27 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। बताते चलें कि हेमंत सोरेन जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद है। 31 जनवरी को लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
इससे पहले फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन को कोर्ट ने अनुमति दी थी, जिसके बाद वह सदन में भाग लिये थे। उस दौरान हेमंत सोरेन ईडी की रिमांड पर थे। सदन के अंदर हेमंत सोरेन ईडी और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे थे।
उन्होंने कहा था कि अगर मेरे खिलाफ ईडी के पास सबूत है तो दिखाए। अगर मेरे खिलाफ उन्होंने सबूत दिखा दिया तो मैं राजनीति के साथ झारखंड भी छोड़ दूंगा।
इसे भी पढ़ें








