रांची। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल भेज दिये गये हैं। इससे पहले उन्हें लेकर ईडी की टीम पीएमएलए कोर्ट पहुंची।
यहां उन्हें कोर्ट के समत्र पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज होटवार जेल भेज दिया गया।
बता दें कि आज हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि का आखिरी दिन है। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बताते चलें कि पिछले 13 दिनों से ईडी कार्यालय में हेमंत सोरेन से लगातार पूछताछ चल रही थी। हेमंत सोरेन से ईडी ने बरियातू की 8.5 एकड़ विवादित जमीन के बारे में पूछताछ की है।
उनकी अन्य अचल संपत्तियों, ट्रांसफर-पोस्टिंग एवं अवैध खनन से जुड़े सवाल भी पूछे हैं। पूर्व में अन्य आरोपितों से पूछताछ में आए तथ्यों के आधार पर भी हेमंत सोरेन से पूछताछ की गई है।
इससे पहले गुरुवार की सुबह कल्पना सोरेन अपने पति हेमंत सोरेन से मिलने ईडी कार्यालय पहुंची थी। यहां वह लगभग आधे घंटे तक रहीं। मुलाकात के बाद वह अपने आवास वापस लौट गईं।
इसे भी पढ़ें
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र मार्च के पहले सप्ताह तक बढ़ाया गया








