साहिबगंज। हूल दिवस पर हेमंत सोरेन सिदो-कान्हू के गांव भोगनाडिह पहुंचे हैं।
रविवार 30 जून को हूल दिवस पर सिदो-कान्हू और फूलो-झानो को श्रद्धांजलि देने के लिए हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ भोगनाडीह के पंचकठिया पहुंचे।

फूलो-झानो की प्रतिमा का हुआ अनावरण

सीएम चंपाई सोरेन, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन सहित अन्य ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सीएम ने फूलो-झानो की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद सभी पंचकठिया स्थित क्रांति स्थल पहुंचे और पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इसके बाद शहीदों के परिजनों से मुलाकात भी की। हूल दिवस पर चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन के साथ मंत्री बसंत सोरेन, महगामा विधायक दीपिका सिंह पांडेय, सांसद विजय हांसदा सहित अन्य नेता भी पंचकठिया पहुंचे थे।
इसे भी पढ़ें


















