दिल्ली में राहुल और खड़गे से मिले हेमंत सोरेन [Hemant Soren met Rahul and Kharge in Delhi]

1 Min Read

बोले- हम पूरी ताकत से सरकार चलाएंगे और चुनाव भी जीतेंगे

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

हेमंत सोरेन ने कहा कि ‘शिष्टाचार मुलाकात हुई। अब हम झारखंड विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा करेंगे। हम पूरी ताकत से सरकार चलाएंगे और भविष्य में चुनाव भी जीतेंगे।

खड़गे के आवास पर हुई मुलाकात

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन और राहुल गांधी की मुलाकात मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर हुई। इस दौरान तीनों के बीच लंबी चर्चा हुई है।

इन तीनों के बीच किन- किन मुद्दों को लेकर बात हुई यह आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि मुलाकात में विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति, गठबंधन की मजबूती सहित कई मुद्दों पर बात हुई है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का फोकस GYAN पर, जानें क्या हैं इसके मायने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं