रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में सामान्य और शाकाहारी भोजन खा रहे हैं। बड़ी ही सादगी से जेल में उनका समय कट गुजर रहा है। हालांकि जेल सूत्रों की मानें तो रात में वह सही ढंग से सो नहीं पा रहे या कहें, तो उन्हें नींद नहीं आ रही है।
बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह ही तकरीबन पांच बजे के आसपास उठ जा रहे हैं। उठते ही कमरे में करने लगते हैं। भोजन भी वह पूरा नहीं कर पा रहे हैं। लंच और डिनर के नाम पर बस थोड़ा सा अन्न ग्रहण कर रहे हैं।
हालांकि शुक्रवार उनके परिवार वाले उनसे मिलने पहुंचे। शुक्रवार की सुबह पत्नी कल्पना सोरेन उनसे मिलने पहुंची थीं। वह काफी देर रूकी और पति से बातचीत करती रहीं। जेल सूत्रों के मुताबिक हेमंत सोरेन सुबह उठकर चना-गुड़ का सेवन कर रहे हैं।
इसके बाद नाश्ते में रोटी और सब्जी खाते हैं। पर रोटी एक या दो ही खा रहे हैं। दोपहर में वह थोड़ी सी चावल-दाल, सब्जी खा रहे हैं। रात में रोटी, भुजिया या सब्जी और दूध उन्हें मिल रहा है। शनिवार से हेमंत सोरेन की रिमांड शुरू हो जायेगी।
अगले पांच दिनों तक यह पूछताछ चलेगी। शनिवार को यह भी फैसला होना है कि हेमंत सोरेन को कैंप जेल में रखा जायेगा या होटवार जेल ही उनका ठिकाना रहेगा।
इसे भी पढ़ें
झारखंड में CDPO के 342 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित








