रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रांची एयरपोर्ट से वर्चुअल माध्यम से छह ‘वंदे भारत ट्रेन‘ को हरी झंडी दिखायी।
इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल नहीं हुए। झारखंड में प्रधानमंत्री का यही एकमात्र सरकारी कार्यक्रम था, और इस कार्यक्रम के लिए रेलवे अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया था।
जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर की जनसभा पूरी तरह से भाजपा का अपना कार्यक्रम है, इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमशेदपुर भी नहीं गए।
जमशेदपुर में भारी बारिश और कम दृश्यता के कारण रांची एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची एयरपोर्ट से ही वर्चुअली छह ‘वंदे भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद, पीएम मोदी सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए।
इसे भी पढ़ें
पीएम मोदी ने वर्चुअली 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
