हेमंत सोरेन मामले में कल भी होगी सुनवाई

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। लैंड स्कैम के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर कल फिर सुनवाई होगी।

मंगलवार को करीब एक घंटे से ज्यादा चली सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने अगली सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख तय की है।

बहस के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अंतरिम जमानत दिये जाने के पक्ष में कई दलीलें पेश की। जिसका ईडी के अधिवक्ता ने पुरजोर विरोध किया।

हेमंत सोरेन की एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) पर सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच में सुनवाई हुई।

बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

बता दें कि हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

हेमंत सोरेन ने शीर्ष अदालत में एसएलपी दाखिल कर झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दी थी।

इसके बाद उन्होंने अंतरिम जमानत मांगी है।

इसे भी पढ़ें

सोना पहली बार 74 हजार के पार, चांदी 92,444 रुपये किलो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं