हेमंत सोरेन ने ईडी कोर्ट से मांगी 13 दिन की अंतरिम बेल

1 Min Read

चाचा की मौत के क्रिया कलापों का दिया हवाला

रांची। लैंड स्कैम के जरिए मनी लाउंड्रिंग के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के होटवार जेल में बंद हैं।

उन्होंने PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल कर अंतरिम बेल मांगी है।

याचिका में उन्होंने कोर्ट से यह आग्रह किया है कि उन्हें अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाए।

इसके लिए उन्होंने कोर्ट से 13 दिनों की अंतरिम बेल मांगी है। अब कोर्ट उनकी याचिका पर क्या फैसला सुनाता है यह देखना काफ़ी महत्वपूर्ण होगा।

बता दें कि शनिवार की सुबह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के बड़े भाई राजा राम सोरेन का निधन हो गया।

उम्र के आखिरी पड़ाव में बीमारी से लड़ते हुए आज उनकी मृत्यु हो गयी। राजाराम सोरेन रांची में ही रहते थे।

इसे भी पढ़ें

30 जून तक जमा करें एडवांस होल्डिंग टैक्, मिलेगी ये छूट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं