Hemant Soren: पेट्रोल पंप की रोशनी में पढ़ने वाले एलेक्स मुंडा की कहानी पर सीएम हेमंत सोरेन का संज्ञान

1 Min Read

Hemant Soren

रांची। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें 8 साल का बचा पेट्रोल पंप के पास रौशनी में बैठ कर पढता हुआ नजर आ रहा है। साथ में उसकी मां भी है, जो अपने बेटे को पढ़ा रही हैं। इस 8 वर्षीय एलेक्स मुंडा की कहानी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने एलेक्स की शिक्षा में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

पेट्रोल पंप पर मजदूरी करती हैं मां

बताया गया कि उसकी मां नूतन टोप्पो दिनभर पेट्रोल पंप पर मजदूरी करती हैं और रात में बेटे को पढ़ाती हैं। सात साल पहले पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी नूतन टोप्पो पर आ गई थी। मां-बेटे के संघर्ष और जज़्बे की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एलेक्स की पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share This Article