हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान यात्रा कल से, 25 हजार से अधिक होगी आम सभाएं [Hemant Sarkar’s Mainiyan Samman Yatra from tomorrow, more than 25 thousand public meetings will be held]

1 Min Read

रांची: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 23 सितंबर से मंईयां सम्मान यात्रा शुरू हो रही है।

गढ़वा जिले के बंशीधर नगर से सम्मान यात्रा आरंभ होगी। पूरे राज्य में 25 हजार से अधिक आमसभाएं और 1500 जगहों पर स्वागत समारोह होगा।

पहले चरण में मंत्री बेबी देवी व विधायक कल्पना सोरेन के नेतृत्व में पलामू प्रमंडल के गढ़वा, मेदिनीनगर व लातेहार जिले से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस अवसर पर स्थानीय मंत्री, विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

तीन प्रमंडलों के प्रतिनिधियों के साथ JMM की होगी समीक्षा बैठक

विनोद पांडेय ने बताया कि 23 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर, 27 सितंबर को उत्तरी छोटानागपुर व 28 सितंबर को संताल परगना प्रमंडल के JMM जिला प्रतिनिधियों के साथ रांची के सोहराय भवन में समीक्षा बैठक होगी।

प्रतिनिधियों को विधानसभा चुनाव व संगठन के संबंध में जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रमंडल की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के जवाब में -झामुमो की मंईयां सम्मान यात्रा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं