हेमंत सदन में दहाड़े-मेरे जेल से निकलने से विपक्ष को ज्यादा कांट चुभ रहा [Hemant roared in the House – My exit from jail is hurting the opposition more]

2 Min Read

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सदन में दहाड़ लगाई। कहा कि मेरे जेल से आने के बाद विपक्ष को ज्यादा ही कांटा चुभ रहा है। इनकी कुर्सी में कांटा है। झट से खड़े हो जाते हैं।

बहुत सारी चिंतायें विपक्ष को है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सारे सवालों का जवाब देंगे। आपको संतुष्ट कर देंगे। नौकरी से लेकर बाकी सारे सवालों का जवाब देंगे।

आप लोग सुनियेगा जरूर। सीएम भाजपा विधायक अनंत ओझा के पेयजल जलापूर्ति से जुड़े एक सवाल पर सरकार के जवाब के दौरान बोलने के लिए खडे हुए थे।

इसके पहले विभागीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर और अनंत ओझा के बीच पेयजल जलापूर्ति के विषय बहस चल रही थी।

जलापूर्ति पर मिलकर करेंगे काम

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अनंत ओझा हमारे जिले के साथी हैं। मैं वहां गया था। जलापूर्ति योजना को देखा। एक दिन चला फिर बंद हो गया। फिर बाद में चला कि नहीं चला यह पता नहीं।

गंगा नदी से पानी की व्यवस्था करनी है। गंगा नदी सामान्य नदी नहीं है। गंगा नदी से पानी लेने के लिए लंबा प्रोसेस है। इसे मैं व्यक्तिगत रूप से देखूंगा। मिलजुलकर काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें

हरमू नाला को लेकर भिड़े मंत्री मिथिलेश ठाकुर और सीपी सिंह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं