मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत रेस [Hemant Race after becoming Chief Minister]

1 Min Read

रांची। हेमंत सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ले लिया है। इसके साथ ही वे झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन रेस में नजर आए। वे राजभवन में शपथ लेने के बाद सीधा राचीं के बिरसा चौक पहुंचे।

बिरसा चौक पहुंच कर उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और फूल बरसाए। इसके बाद वे सीधा मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे और कार्यभार संभाला।

इस बीच हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे।

बता दें कि हेमंत सोरेन ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले वे 2013 और 2019 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।

28 जून को ही हाईकोर्ट ने उन्हें जमीन घोटाला मामले में जमानत दी थी और चार जुलाई को उनका मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना झारखंड में बदलते राजनीतिक माहौल का एक प्रारुप है।

इसे भी पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं