शपथ ग्रहण से पहले पिता शिबू सोरेन से मिले हेमंत, लिया आशीष [Hemant met father Shibu Soren before taking oath, took Ashish]

1 Min Read

रांची। शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन गुरुजी शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचे हैं। जहां शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने पिता का आशीर्वाद लिया।

इसके बाद पिता और पुत्र में काफी लंबी बातचीत हुई। इसकी तस्वीर भी सामने आ गई है। बता दें कि आज शाम 5 बजे हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ लेंगे।

इसके साथ ही एक ही कार्यकाल में हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे। बता दें कि आज करीब 12:30 बजे हेमंत सोरेन इंडी गठबंधन के विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे थे।

जहां उन्हें राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने का न्योता मिला।

इसे भी पढ़ें

आज ही होगा हेमंत सरकार का शपथ ग्रहण, राज्यपाल ने शाम 5 बजे का दिया समय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं