चाचा राजा राम सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए निकले हेमंत

1 Min Read

रांची: झारखंड हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन अपने चाचा राजा राम सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हो गये। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया है।

उन्होंने PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल कर अंतरिम बेल मांगी थी।

श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद उन्हें फिर से वापस बिरसा मुंडा जेल लाया जाएगा।

आपको बता दें कि 27 अप्रैल की सुबह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के बड़े भाई राजा राम सोरेन का निधन हो गया था।

उम्र के आखिरी पड़ाव में बीमारी से लड़ते हुए उनकी मृत्यु हो गयी थी। राजाराम सोरेन रांची में ही रहते थे।

इसे भी पढ़ें

यशस्विनी सहाय जुलूस लेकर निकली नामांकन करने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं