स्थानीय नीति और नियोजन नीति पर केवल राजनीति कर रही हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

1 Min Read

रांची :  प्रदेश भाजपा ने स्थानीय और नियोजन नीति के मुद्दे पर एक बार फिर  राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की झामुमो कांग्रेस और राजद की ठगबंधन सरकार जनता को बार-बार ठग रही है।

श्री मरांडी ने कहा कि स्थानीय और नियोजन नीति के मुद्दे पर राज्य सरकार केवल राजनीति कर रही है।राज्य के लाखों बेरोजगार ,प्रशिक्षित युवाओं के दुख दर्द से सरकार को कुछ भी लेना-देना नही है। उन्होंने कहा कि  प्रतिवर्ष पांच लाख लोगों को रोजगार की बात करने वाली सरकार आज न नियोजन नीति स्पष्ट कर रही न स्थानीय नीति।

जबकि यह विषय पूरी तरह से राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है।लेकिन राज्य सरकार की नीयत साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में लाखों पद खाली हैं लेकिन सरकार 26,001शिक्षकों की वैकेंसी निकालकर अपने खिलाफ बढ़ते आक्रोश को दबाना चाहती है ।

सरकार को पहले स्पष्ट करना चाहिए की आखिर राज्य की स्थानीय और नियोजन नीति क्या है? राज्य सरकार आखिर किस आधार पर बहाली करेगी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं