रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो और पूर्व सांसद सुमन महतो की पुत्री अंकिता महतो की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
दिवंगत अंकिता का पार्थिव शरीर शुक्रवार को सबेरे नई दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया।
यहां मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति और दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।
इसे भी पढ़ें


















