हेमंत ने खास अंदाज में दी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई [Hemant congratulated Amit Shah on his birthday in a special way]

2 Min Read

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज 60वां जन्मदिन है। इस अवसर पर देश के राजनेताओं ने गृह मंत्री को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी समेत देशभर के कई बड़े नेता अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएः

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा है कि “देश के माननीय गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे, यही कामना करता हूँ।”

पीएम मोदी ने शाह को बताया मेहनती नेताः

वहीं पीएम मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अमित शाह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।

वे एक मेहनती नेता हैं, जिन्होंने अपना जीवन भाजपा को मजबूत करने में समर्पित कर दिया है। उन्होंने एक असाधारण प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

इसे भी पढ़े

49 साल के हुए CM हेमंत, PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं